कश्मीर में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत

By भाषा | Updated: December 2, 2021 11:40 IST2021-12-02T11:40:17+5:302021-12-02T11:40:17+5:30

Some relief from cold for people in Kashmir | कश्मीर में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत

कश्मीर में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत

श्रीनगर, दो दिसंबर कश्मीर में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है लेकिन घाटी में पारा जमाव बिंदु से नीचे रहा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बुधवार रात तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार रात यह शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। श्रीनगर में मंगलवार को इस सर्द ऋतु का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में तापमान शून्य 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पलहे पहलगाम में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

काजीगुंड में तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मौसम तीन दिसंबर तक शुष्क बना रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी में सप्ताहांत में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने का अनुमान है। बूंदाबांदी से घाटी में शुष्क मौसम खत्म होगा।

गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू होगा। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Some relief from cold for people in Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे