मप्र में कुत्ते के भौंकने पर कुछ लोगों ने महिलाओं की जमकर पिटाई की, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:05 IST2021-12-10T21:05:15+5:302021-12-10T21:05:15+5:30

Some people thrashed women fiercely for barking dog in MP, four arrested | मप्र में कुत्ते के भौंकने पर कुछ लोगों ने महिलाओं की जमकर पिटाई की, चार गिरफ्तार

मप्र में कुत्ते के भौंकने पर कुछ लोगों ने महिलाओं की जमकर पिटाई की, चार गिरफ्तार

जबलपुर, 10 दिसंबर मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में पालतू कुत्ते के भौंकने पर कथित तौर पर कुछ महिलाओं की लाठियों से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

शहर के गढ़ा इलाके में पांच दिसंबर की कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें कुछ पुरुषों को पांच महिलाओं को लाठियों से पीटते हुए देखा जा सकता है।

गढ़ा के पुलिस निरीक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार और बृहस्पतिवार को हुए हमले के सिलसिले में प्रिंस श्रीवास्तव (21) और उसके दोस्तों मोनू विश्वकर्मा (26), बबलू श्रीवास्तव (50) और सिबू धैया (21) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि विवाद तब शुरु हुआ जब पीड़ितों में से एक सोनम सिंगौर (20) के कुत्ते ने उसके पड़ोसी प्रिंस पर भौंक दिया, जिसके बाद प्रिंस ने रविवार को कुत्ते को लाठियों से पीटा।

अधिकारी ने बताया कि इस पर जब सोनम ने प्रिंस के व्यवहार पर आपत्ति जताई तो दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया और प्रिंस एवं उसके दोस्तों ने सोनम और उसकी रिश्तेदार चार अन्य महिलाओं की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ चोट पहुंचाने और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में भादंवि की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Some people thrashed women fiercely for barking dog in MP, four arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे