लाइव न्यूज़ :

फिल्म उद्योग में कुछ लोगों का दबदबा, ओटीटी मंच ने नए कलाकारों को मौका दिया : प्रियंका चोपड़ा

By भाषा | Updated: June 23, 2021 13:08 IST

Open in App

मुंबई, 23 जून अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा कि लोगों को ऑनलाइन मंचों को अपनाना चाहिए क्योंकि ये ना केवल दर्शकों को अलग-अलग काहनियां देखने का मौका देता है बल्कि इससे फिल्म उद्योग का लोकतांत्रिकरण भी हुआ है।

नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ से इस साल डिजिटल मंच पर कदम रखने वाली प्रियंका ने कहा कि ऑनलाइन मंच की वजह से कलाकार बॉलीवुड फिल्मों के एक निर्धारित तरीके से हट कर सोचने लगे हैं।

अदाकारा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ यही आप भारतीय सिनेमा में देख रहे हैं...ऑनलाइन मंच की स्वतंत्रता लोगों को निर्धारित तरीके से आगे बढ़कर सोचने का मौका दे रही है। पांच गीत होने चाहिए और लड़ाई का कोई दृश्य होना चाहिए, ये सब अब नहीं देखने को मिलता। अब लोग अच्छी, सच्ची कहानियां बयां करना चाहते हैं, जिनसे वे जुड़ाव महसूस कर सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह शानदार है क्योंकि इससे नए लेखकों, अभिनेताओं, फिल्मकारों को उद्योग जगत में आने का मौका मिलता है, जिस पर काफी लंबे समय तक कुछ विशिष्ट लोगों का दबदबा रहा। यह आगे बढ़ने का अच्छा मौका है, खासकर भारतीय सिनेमा के लिए..’’

अदाकारा ने कहा कि सिनेमा घर में फिल्म देखने के अनुभव की इससे तुलना नहीं की जा सकती, लेकिन ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच ने दर्शकों को एक आरामदेह अनुभव दिया है, जिसके जरिए आप दुनिया के किसी भी कोने की कोई भी फिल्म अपने घर में बैठकर देख सकते हैं।

अमेरिका में ‘जी5’ मंच के लॉन्च के मौके पर आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रियंका ने यह बात कही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन