लाइव न्यूज़ :

कुछ लोग चुनाव में बंगाल आते हैं, लंबे-चौड़े वादे करके लौट जाते हैं: ममता

By भाषा | Updated: November 20, 2020 20:14 IST

Open in App

कोलकाता, 20 नवंबर भाजपा पर परोक्ष निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि कुछ लोग चुनाव से पहले राज्य में आते हैं और लंबे-चौड़े वादे करके लौट जाते हैं, लेकिन वह पूरे समय जनता के साथ खड़ी रहती हैं।

शहर में एक छठ पूजा समारोह का उद्घाटन करते हुए बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार चुनावों के दौरान केवल भाषण देने में भरोसा नहीं करती।

पिछले कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल आए भाजपा के केंद्रीय नेताओं का नाम लिये बगैर बनर्जी ने कहा, ‘‘कुछ लोग हैं जो केवल चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान राज्य में आते हैं। वे लंबे-चौड़े भाषण देते हैं और उसके बाद लौट जाते हैं। उनके उलट हम पूरे साल, हर हाल में जनता के साथ रहते हैं।’’

पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

लोगों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए छठ पूजा में शामिल होने का अनुरोध करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने लोगों को ईद, दुर्गा पूजा, काली पूजा और अब छठ मनाने से नहीं रोका।

बनर्जी ने कहा कि अनेक राज्यों ने लोगों से घरों में छठ पूजा करने को कहा है लेकिन हमने लोगों को छोटे समूहों में तालाबों और सरोवरों तक जाने की अनुमति दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे