लाइव न्यूज़ :

कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर चोट का प्रयास कर रहें: मोदी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘कुछ लोग’ राजनीतिक स्वार्थ के लिए संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और उनकी विश्वसनीयता को चोट पहुंचाने की हमेशा कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रवृत्ति देश को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। हालांकि उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि ऐसे लोग मुख्यधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

प्रधानमंत्री ने ऐसे लोगों को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों को भी याद रखने की सलाह दी।

राजधानी के लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित एक समारोह में भगवत् गीता के श्लोकों पर 21 विद्वानों की व्याख्याओं के साथ पांडुलिपि के 11 खण्डों का विमोचन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने ये बातें कहीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ करण सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का लोकतन्त्र विचारों की और काम की आज़ादी देता है और साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में समान अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि यह आज़ादी उन लोकतान्त्रिक संस्थाओं से मिलती है, जो संविधान की संरक्षक हैं।

उन्होंने कहा कि इसलिए जब भी अपने अधिकारों की बात होती है तो लोगों को अपने लोकतान्त्रिक कर्तव्यों को भी याद रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आज कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसी कोशिश में रहते हैं कि कैसे संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा, उनकी विश्वसनीयता पर चोट पहुंचाई जाए। हमारी संसद हो, न्यायपालिका हो, यहां तक कि सेना भी… उस पर भी अपने राजनीतिक स्वार्थ में हमले करने की कोशिश होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रवृत्ति देश को बहुत नुकसान करती है।’’

प्रधानमंत्री ने हालांकि संतोष जताया कि ऐसे लोग देश की मुख्यधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करतें।

उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर भारत अपने सामर्थ्य को संवार रहा है ताकि वो पूरे विश्व की प्रगति को गति दे सके और मानवता की और ज्यादा सेवा कर सके।

कोरोना काल में भारत की ओर से विश्व के देशों के लिए किए गए कार्यों को मानवता की सेवा बताते हुए मोदी ने कहा, ‘‘हाल के महीनों में दुनिया ने भारत के जिस योगदान को देखा है, आत्मनिर्भर भारत में वही योगदान और अधिक व्यापक रूप में दुनिया के काम आयेगा।’’

इन पांडुलिपियों का प्रकाशन धर्मार्थ न्यास द्वारा किया गया है। डॉ करण सिंह इसके अध्यक्ष हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक सामान्य तौर पर भगवत् गीता को एकल व्याख्या के साथ प्रस्तुत करने का प्रचलन है। पहली बार, प्रसिद्द भारतीय विद्वानों की प्रमुख व्याख्याओं को भगवत् गीता की व्यापक और तुलनात्मक समझ प्राप्त करने के लिए एक साथ लाया गया है।

धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित पांडुलिपि असाधारण विविधता और भारतीय सुलेख की सूक्ष्मता के साथ तैयार की गयी है, जिसमें शंकर भाष्य से लेकर भाषानुवाद तक को शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है