लाइव न्यूज़ :

कुछ दल अपने ‘‘स्वार्थ’’ के लिए गोवा में राजनीतिक क्रांति चाहते हैं : सावंत

By भाषा | Updated: June 18, 2021 13:07 IST

Open in App

पणजी, 18 जून गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ दल अपने ‘‘स्वार्थ’ के लिए राज्य में ‘‘राजनीतिक क्रांति’’ करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा नीत उनकी सरकार विकास के मोर्चे पर क्रांति लाने का प्रयास कर रही है। राज्यपाल बी एस कोश्यारी के साथ पणजी में शहीदों के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद सावंत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम शिक्षा, विकास, आत्मनिर्भर बनने और अन्य मोर्चे पर क्रांति लाना चाहते हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस क्रांति को संभव बनाने के लिए सरकार से हाथ मिलाएं।’’ सावंत ने कहा कि सभी विधायकों, मंत्रियों, नेताओं को राज्य में क्रांति लाने के लिए हाथ मिलाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना आरोप लगाया, ‘‘हम (इन मोर्चे पर) क्रांति लाना चाहते हैं, जबकि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए राज्य में क्रांति लाना चाहते हैं।’’ राज्य डॉ. राम मनोहर लोहिया की याद में 75 वां गोवा क्रांति दिवस मना रहा है। लोहिया ने पुर्तगाल के शासन से आजादी का आह्वान किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा के प्रत्येक व्यक्ति को क्रांति दिवस का महत्व जानने के लिए लोहिया के भाषण वाली एक किताब पढ़नी चाहिए जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे