लाइव न्यूज़ :

कुछ अभिभावकों ने दिल्ली में विद्यालयों को खोले जाने का स्वागत किया तो कुछ की राय अलग

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में अभिभावकों के एक वर्ग ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों को खोलने के दिल्ली सरकार के निर्णय का बुधवार को स्वागत किया जबकि कुछ अन्य ने कोविड-19 के टीके के उपलबध हो जाने तक कक्षाओं की बहाली के सुरक्षित नहीं होने की बात कही।

दिल्ली सरकार ने 18 जनवरी से दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों को खोलने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। लेकिन सरकार ने यह भी निर्देश दिया कि विद्यार्थी विद्यालय आने के लिए बाध्य नहीं हैं और उपस्थिति वैकल्पिक है।

इस निर्णय का स्वागत करने वालों ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपना संदेह दूर करने का मौका मिलेगा और वे मई में परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा वाली स्थिति में आ जायेंगे।

बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी के पिता संवित झा ने कहा, ‘‘ विद्यार्थी 10 महीने से अधिक समय से घर में हैं। यही समय है कि वे उचित एहतियात के साथ बाहर जाएं और तैयारी वाली स्थिति में आ जाएं। ’’

हालांकि एक अन्य अभिभावक निमित शर्मा ने कहा, ‘‘ पहले उसने (सरकार ने) कहा कि टीका उपलब्ध हो जाने तक विद्यालय नहीं खुलेंगे और जब जब हम उसके बिल्कुल करीब आ गये हैं तो वे विद्यार्थियों को बुला रहे हैं। परीक्षा में अभी पांच महीने हैं।’’

उनकी चिंता से इत्तेफाक रखते हुए प्रीति धुल ने कहा, ‘‘ वैसे विद्यालय जाना विद्यर्थियों के लिए वैकल्पिक है लेकिन वे सहपाठी के चलते दबाव महसूस करेंगे। ऐसे में बच्चों में साथी से पीछे छूट जाने का अनावश्यक डर पैदा होगा और वे कम जरूरत के बाद भी जाना चाहेंगे। ’’

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद पिछले साल मार्च से यहां विद्यालय बंद हैं। वैसे कई राज्यों ने पिछले साल अक्टूबर में आंशिक रूप से विद्यालयों को खोला लेकिन दिल्ली सरकार इस बात पर दृढ़ थी कि टीका आने के बाद ही वह विद्यालयों को खोलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए