लाइव न्यूज़ :

India Gate Protest: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का हैदराबाद से कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा; RSU की बैठक में शामिल हुए थे कुछ सदस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2025 11:37 IST

India Gate Protest: नई दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो मिले हैं, जिनमें आरोपी छात्रों के कथित संबंध और नक्सली आंदोलन के प्रति उनके समर्थन को दर्शाया गया है।

Open in App

India Gate Protest: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अदालत को बताया कि प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर ‘पेपर स्प्रे’ का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित रेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन (आरएसयू) के एक सम्मेलन में इस साल की शुरुआत में हैदराबाद में भाग लिया था। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों की जमानत का विरोध करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट अरिदमन सिंह चीमा के समक्ष दलील दी।

नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त दिनेश महला ने अदालत में कहा, ‘‘रिकॉर्ड में वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं जो दिखाते हैं कि कुछ आरोपियों ने 21 और 22 फरवरी को हैदराबाद में आरएसयू के सम्मेलन में भाग लिया था।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया से कई वीडियो मिले हैं, जिनमें आरोपी छात्रों के कथित संबंध और नक्सली आंदोलन के प्रति उनके समर्थन को प्रदर्शित किया गया है।

अधिकारी ने अदालत को बताया, ‘‘हमें नए सबूत पेश करने के लिए उनकी पुलिस हिरासत की जरूरत है, और अगर उन्हें जमानत पर रिहा किया गया, तो वे गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।’’ आरोपियों के वकील ने दलील दी कि पुलिस के पास छात्रों से पूछताछ करने के लिए पर्याप्त समय था और अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

वकील ने कहा, ‘‘वे किससे पूछताछ करना चाहते हैं? इन छात्रों को संसद मार्ग पुलिस थाने में दर्ज इसी तरह के एक अन्य मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी है। उन्हें हिरासत में नहीं रखा जाना चाहिए क्योंकि पुलिस के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।’’

संसद मार्ग और कर्तव्य पथ पुलिस थानों में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में कुल 23 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।  

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहैदराबाददिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू