लाइव न्यूज़ :

मेरी मंशा को मेरे कुछ सहयोगियों ने गलत ढंग से पेश किया: राजीव बनर्जी

By भाषा | Updated: January 16, 2021 21:58 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जनवरी पश्चिम बंगाल के अंसतुष्ट मंत्री राजीव बनर्जी ने उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच शनिवार को कहा कि उनके कुछ सहयोगियों ने उनकी मंशा को गलत ढंग से पेश किया।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की समस्याओं को पार्टी के शीर्ष नेताओं तक पहुंचाने की कोशिश की तो उनके कुछ सहयोगियों ने उनकी मंशा को गलत ढंग से रखा।

बनर्जी ने एक ‘फेसबुक लाइव सत्र’ के दौरान कहा कि वह धैर्यपूर्वक उस समय की प्रतीक्षा कर रहे है जब ‘‘पूरी तरह से लोगों की भलाई से संबंधित’’ उनकी शिकायतों का निवारण किया जायेगा।

वन मंत्री ने कहा, ‘‘अपनी पार्टी प्रमुख (ममता बनर्जी) की तरह, मैं भी साधारण जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने में विश्वास करता हूं, जो निस्वार्थ भाव से संगठन के लिए मेहनत करते हैं। हालांकि यदि मैं यह देखूं कि इन कार्यकर्ताओं को उनका उचित सम्मान नहीं मिल रहा है...अगर वे निराश हैं और दुखी है तो मैं शीर्ष नेतृत्व को उनकी भावनाओं के बारे में अवगत कराने की कोशिश करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के अनुशासन का कभी भी उल्लंघन नहीं किया जैसा कि कुछ ने दावा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी जनता की भलाई करने के मेरे मिशन के रास्ते में कोई बाधा आती है, तो मैंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष इसे रखने की कोशिश की। हमारे कुछ नेताओं ने मेरे विचारों को गलत तरीके से पेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू