हिस्सेदारी मोर्चा में कुछ और दल शामिल होंगे- रामधनी बिंद

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:28 IST2021-11-10T21:28:00+5:302021-11-10T21:28:00+5:30

Some more parties will join the share front - Ramdhani Bind | हिस्सेदारी मोर्चा में कुछ और दल शामिल होंगे- रामधनी बिंद

हिस्सेदारी मोर्चा में कुछ और दल शामिल होंगे- रामधनी बिंद

प्रयागराज, 10 नवंबर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले हिस्सेदारी मोर्चा के संयोजक और भारतीय मानव समाज पार्टी के अध्यक्ष केवट रामधनी बिंद ने बुधवार को कहा कि आने वाले दिनों में हिस्सेदारी मोर्चा में समान विचारधारा वाले कुछ और दल शामिल किए जाएंगे।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्तमान में हिस्सेदारी मोर्चा में आठ दल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमने हिस्सेदारी मोर्चा का गठन किया और इसमें ऐसा नेता शामिल हैं जो जमीनी स्तर पर संघर्ष करते हैं और लोगों में उनका प्रभाव है।”

बिंद ने कहा कि ये सभी राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों खासकर पूर्वांचल में आम जनता के बीच अच्छा प्रभाव रखते हैं।

उन्होंने कहा कि हिस्सेदारी मोर्चा में शामिल आठ दलों में एक मुसहर समाज का दल है। आज तक मुसहर समाज के लोगों को किसी भी दल ने सम्मान नहीं दिया और इस समाज के लोगों ने गरीब पार्टी नाम से एक पार्टी बनाई और इस पार्टी के अध्यक्ष चंद्रमा वनवासी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Some more parties will join the share front - Ramdhani Bind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे