लाइव न्यूज़ :

भाजपा के नियमों से तालमेल नहीं बैठने पर तृणमूल कांग्रेस में लौट रहे हैं कुछ नेता: दिलीप घोष

By भाषा | Updated: July 9, 2021 18:12 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जुलाई भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस से उनकी पार्टी में आए नेता अब इसलिए छोड़कर वापस जा रहे हैं क्योंकि वे तालमेल नहीं बैठा पा रहे। इस पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि घोष को आखिरकार बात समझ में आ गयी।

घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए राजीव बनर्जी और सब्यसाची दत्ता के बयानों को देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में आने वाले नये नेताओं को पार्टी के नियमों के साथ तालमेल बैठाने में कठिनाई हो रही है, लेकिन पुराने नेताओं को ऐसी कोई समस्या नहीं है।

इस पर तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को चुनाव से पहले दूसरे दलों को कमजोर करने के नतीजों के बारे में सोचना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को ‘देरी से ही सही, बात समझ में आ गयी’।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने तृणमूल कांग्रेस नेताओं को खुली हवा में सांस लेने के लिए अपनी पार्टी में बुलाया था लेकिन अब ‘‘दिलीप घोष किसी दिन अपनी ही पार्टी में घुटन महसूस कर सकते हैं और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ सकती है’’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है