लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में भाजपा, बसपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने थामा सपा का दामन

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:18 IST

Open in App

लखनऊ, 17 जून उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू होने के बीच बृहस्पतिवार को भाजपा, बसपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने यहां बताया कि जनसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता दीपक कुमार अग्रवाल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और सभी ने वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बसपा से राम निवास उपाध्याय और भाजपा से कांतिप्रभा, राम दयाल तथा त्रिभुवन गुप्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

बताया जाता है कि अग्रवाल कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी सहयोगी हुआ करते थे। दीपक अग्रवाल ने आरोप लगाया कि योगी के शासन में उत्तर प्रदेश की हालत बहुत खराब हो गई है और समाज में धार्मिक विभाजन की खाई और चौड़ी हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर