लाइव न्यूज़ :

कुछ नेता टीकाकरण को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कई नेता टीकाकरण अभियान को लेकर ‘गैर जिम्मेदाराना बयानबाज़ी’’ कर रहे हैं । हर्षवर्धन ने उनसे महामारी के बीच "राजनीति करने की बेशर्म ललक" से बचने का आग्रह किया।

ट्विटर पर हर्षवर्धन ने इन नेताओं से आग्रह किया कि वे अधिक ऊर्जा योजनाएं बनाने में लगाएं, न कि दहशत फैलाने में। उन्होंने कहा, “सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को लेकर मुझे विभिन्न नेताओं के गैर-जिम्मेदाराना बयान दिखाई दे रहे हैं। कुछ तथ्य बता रहा हूं ताकि जनता इन नेताओं के इरादे भांप सके। भारत सरकार द्वारा 75 प्रतिशत टीके मुफ्त में उपलब्ध कराए जाने के बाद, टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी और जून में 11.50 करोड़ खुराकें लगाई गईं। ”

उन्होंने कहा कि अगर राज्यों में समस्याएं हैं, तो यह दर्शाता है कि उन्हें अपने टीकाकरण अभियान की योजना बेहतर तरीके से बनाने की जरूरत है। “ अंतर राज्य योजना और साजोसामान राज्यों की जिम्मेदारी है।”

मंत्री ने अन्य ट्वीट में कहा, “ अगर ये नेता इन तथ्यों से अवगत हैं और फिर भी ऐसे बयान देते हैं तो मैं इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं। अगर उन्हें यह जानकारी नहीं है, तो उन्हें शासन पर ध्यान देना चाहिए। फिर से इन नेताओं से आग्रह करूंगा कि वे योजना बनाने में अधिक ऊर्जा लगाएं, न कि दहशत फैलाने में।”

बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे प्रकाशित स्वास्थ्य मंत्रालय के टीकाकरण आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 33.57 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है