लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण में कुछ सुधार

By भाषा | Updated: November 11, 2020 22:12 IST

Open in App

नोएडा, 11 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बुधवार को वायु प्रदूषण से थोड़ी राहत महसूस की गई।

अधिकारियों के अनुसार मंगलवार की रात हवा की गति में तेजी आने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण कम हुआ है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऐप समीर के अनुसार बुधवार सुबह दिल्ली में प्रदूषण की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 391 दर्ज किया गया जबकि गाजियाबाद में यह 390 रहा। फरीदाबाद में 351, ग्रेटर नोएडा में 327, नोएडा में 340 रहा।

बुधवार शाम चार बजे गाजियाबाद में औसत एक्यूआई 360 दर्ज किया गया जबकि ग्रेटर नोएडा में 340, फरीदाबाद में 327, नोएडा में 309 और गुरुग्राम में 288 दर्ज किया गया।

वायु प्रदूषण पर काबू के लिए नोएडा प्राधिकरण ने भीड़ भाड़ व वाहनों की बहुलता वाले सड़कों पर ‘एंटी स्मॉग गन’ लगाने का फैसला लिया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि नोएडा के उन सभी सड़कों पर यह गन लगेगी जहां वाहनों का भारी दबाव रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग