पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में कुछ सुधार, मुख्यमंत्री योगी देखने पहुंचे

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:10 IST2021-07-06T17:10:35+5:302021-07-06T17:10:35+5:30

Some improvement in the health of former Chief Minister Kalyan Singh, Chief Minister Yogi came to see | पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में कुछ सुधार, मुख्यमंत्री योगी देखने पहुंचे

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में कुछ सुधार, मुख्यमंत्री योगी देखने पहुंचे

लखनऊ, छह जुलाई उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में मंगलवार को कुछ सुधार हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उन्हें देखने संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे।

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कल्याण सिंह को देखने अस्पताल आए थे। सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी चैतन्यता की स्थिति में पिछले दिन की तुलना में हल्का सुधार है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के सामने उन्होंने (सिंह) ने आंखे खोलीं और 'कैसे हैं?' पूछने पर हल्की प्रतिक्रिया दी।’’

बयान के अनुसार, ‘‘वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार का निरीक्षण कर रही है। उनका रक्तचाप, हृदय गति आदि अन्य महत्वपूर्ण मानक नियंत्रण में हैं।’’

गौरतलब है कि अनियंत्रित ब्लड शुगर और रक्त चाप आदि की शिकायत के बाद 21 जून को कल्याण सिंह को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान के मीडिया प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के अनुसार तीन जुलाई की रात रक्त चाप बहुत ज्यादा बढ़ जाने के कारण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा था, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

रविवार रात (चार जुलाई को) सिंह को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Some improvement in the health of former Chief Minister Kalyan Singh, Chief Minister Yogi came to see

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे