लाइव न्यूज़ :

बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में कुछ सुधार लेकिन अभी स्थिति नाजुक

By भाषा | Updated: December 10, 2020 10:40 IST

Open in App

कोलकाता, 10 दिसंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में बृहस्पतिवार की सुबह थोड़ा सुधार हुआ लेकिन अब भी उनकी स्थिति ‘नाजुक’ है। अस्पताल के सूत्रों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम उनकी स्थिति के बारे में आकलन करेगी और आगे के उपचार के बारे में फैसला किया जाएगा।

अस्पताल में बुद्धदेव का उपचार कर रहे एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, ‘‘उनकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। उनका पीसीओटू स्तर भी बरकरार है और आज सुबह यह स्तर 42 रहा। सीओपीडी के मरीजों के लिए यह सामान्य है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी स्थिति नाजुक है।’’

भट्टाचार्य (76) को सांस संबंधी तकलीफ बढ़ने के बाद बुधवार दोपहर निजी अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

माकपा के वरिष्ठ नेता भट्टाचार्य में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन उनके मस्तिष्क के सीटी स्कैन में कुछ विकार का पता चला था। डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।

बुद्धदेव 2015 में माकपा के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय कमेटी से बाहर हो गए थे।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां