लाइव न्यूज़ :

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पारित, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: August 22, 2020 16:58 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन की बैठक शुरू होने के बाद दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के सरकार के तौर-तरीके तथा बाढ़ की स्थिति को लेकर विरोध जाहिर किया। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन ने बिना चर्चा के ही पारित कर दिया।योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता को गुमराह कर रहे हैं।

लखनऊ: विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को विधानसभा में कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए जिसके बाद सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी।

सदन की बैठक शुरू होने के बाद दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद विपक्षी सदस्य आसन के सामने आ गए और उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति, कोरोना वायरस संकट से निपटने के सरकार के तौर-तरीके तथा बाढ़ की स्थिति को लेकर विरोध जाहिर करने लगे।

विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन ने बिना चर्चा के ही पारित कर दिया। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर बयान दिया और कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सरकार की ओर से किए गए उपायों की जानकारी भी सदस्यों को दी।

योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। बाद में विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि पूर्व में तय था कि सोमवार को भी बैठक होगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह