लाइव न्यूज़ :

क्षिप्रा नदी के पानी में हुए कुछ धमाके, धुआं निकलने के साथ-साथ दिखी चमकदार रोशनी

By भाषा | Updated: March 7, 2021 22:52 IST

Open in App

उज्जैन (मप्र), सात मार्च मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से करीब पांच किलोमीटर दूर त्रिवेणी क्षेत्र में क्षिप्रा नदी में शनिवार को कुछ धमाके हुए, जिससे धुआं निकलने के साथ-साथ चमकदार रोशनी एवं पानी को उछलते हुए भी देखा गया। मामले की जांच जारी है।

इसका वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने रविवार को बताया कि कुछ लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने यह पूरी घटना देखी है और प्रत्यक्षदर्शियों ने इसका एक वीडियो भी बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि नदी में कुछ धमाके होने के बाद रोशनी होती है और पानी उछलता है। इसके अलावा, वहां पर धुआं भी नजर आ रहा है।

सिंह ने बताया कि रविवार को हमें इसका पता चलते ही हमने घटनास्थल का तुरंत मुआयना किया। उन्होंने कहा कि यह धमाके जमीन में नहीं, पानी में हुई है इसलिए यह और भी चिंताजनक है।

सिंह ने बताया कि उज्जैन के भूवैज्ञानिकों को भी इस मामले का कारण पता करने को कहा गया है और वे जांच में जुटे हुए हैं।उन्होंने कहा कि सोमवार को इंदौर के भूवैज्ञानिकों का दल भी यहां पहुंच जाएगा और जांच करेगा।

सिंह ने बताया कि इसके अलावा, हमने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को भी इस घटना के बारे में ई-मेल कर सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐहतिहयाती तौर पर फिलहाल त्रिवेणी क्षेत्र के नदी घाटों पर दर्शनार्थियों का स्नान दिया गया है और पुलिस बल को तैनात कर दिया है, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर