लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के कुछ प्रतिष्ठित लोग

By भाषा | Updated: June 16, 2021 12:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून पंजाब में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा महासचिव तथा पंजाब मामलों के प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शेखावत ने इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पंजाब के जाने माने शिक्षाविद व गुरु काशी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जसविंदर सिंह ढिल्लों, ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष रह चुके हरिंदर सिंह कहलों और कुलदीप सिंह कहलों, इंटेलेक्चुअल फार्मर्स मंच के जगमोहन सिंह सैनी, निर्मल सिंह मोहाली तथा कर्नल जैबंस सिंह शामिल हैं।

भाजपा में इन सभी नेताओं का स्वागत करते हुए शेखावत ने कहा कि सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे इन लोगों की अपनी प्रतिष्ठा है और इनके आने से भाजपा की ताकत बढ़ेगी।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में जारी किसानों के आंदोलन की ओर इशारा करते हुए शेखावत ने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ के लिए समाज को बांटने का काम विभिन्न प्रदेशों में किया है। वर्तमान में फिर एक बार पंजाब को इसी दिशा में ले जाने का प्रयास हो रहा है। आज जिन लोगों ने भाजपा का दामन थामा है, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और अनुभव सभी भ्रांतियों को दूर करेंगे।’’

दुष्यंत गौतम ने कहा कि पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में अन्य लोग भी पार्टी से जुड़ेंगे।

पंजाब में अगले साल फरवरी में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पंजाब भाजपा के नेताओं के साथ रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे