लाइव न्यूज़ :

कुछ देशों ने अब तक भारतीयों के प्रवेश पर से रोक नहीं हटाई : पुरी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि कुछ देशों ने अब तक भारतीयों के प्रवेश पर लगी पाबंदी नहीं हटाई है और केंद्र सरकार इन देशों द्वारा रोक हटाए जाने के बाद उड़ानों को शुरू करने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि ऐसे ही देशों में सऊदी अरब भी शामिल है जिसने कोरोना वायरस की महामारी के चलते विमानन कंपनियों को भारत से यात्रियों को लाने की अनुमति नहीं दी है।

पुरी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ हम छह मई 2020 से वंदेभारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन कर रहे हैं। हालांकि, खाड़ी क्षेत्र के कुछ देशों सहित कुछ देशों ने अब तक भारतीयों के प्रवेश पर लगी रोक नहीं हटाई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी ये देश पाबंदी हटाएंगे हम इन देशों के लिए उड़ान शुरू करने के लिए तैयार हैं।’’

उल्लेखनीय है कि 22 अक्टूबर को मंत्री ने कहा था कि केरल और बहरीन के बीच परिचालित की जा रही विशेष उड़ानों में औसत किराया 30,000 से 39,000 के बीच है क्योंकि खाड़ी देश प्रति सप्ताह केवल 750 यात्रियों को ही भारत से आने की अनुमति दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारत में 23 मार्च से ही कोरोना वायरस महामारी के चलते नियमित अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं स्थगित हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह