कर्नाटक में कुछ कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने की अटकलें, क्या संकट में सरकार?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 08:28 IST2019-05-16T08:28:48+5:302019-05-16T08:28:48+5:30

पिछले कुछ समय से जारकिहोली के भाजपा के साथ संबंध ठीकठाक चल रहे हैं. उन्होंने धमकी दी है कि वह अन्य विधायकों के साथ जल्द सामूहिक रूप से कांग्रेस छोड़ देंगे.

Some Congress MLAs in Karnataka speculate about leaving the party, is government in crisis? | कर्नाटक में कुछ कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने की अटकलें, क्या संकट में सरकार?

कर्नाटक में कुछ कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने की अटकलें, क्या संकट में सरकार?

Highlightsपिछले कुछ समय से जारकिहोली के भाजपा के साथ संबंध ठीकठाक चल रहे हैं।येदियुरप्पा ने 23 मई के बाद कांग्रेस के 20 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने का दावा किया था।

कर्नाटक में कांग्रेस के बागी विधायक रमेश जारकिहोली और उनके करीबी सहयोगी तथा विधायक महेश कुमाथल्ली के पार्टी छोड़ने की अटकलों से कांग्रेस के अंदर गहमागहमी का दौर शुरू हो गया। पिछले कुछ समय से जारकिहोली के भाजपा के साथ संबंध ठीकठाक चल रहे हैं। उन्होंने धमकी दी है कि वह अन्य विधायकों के साथ जल्द सामूहिक रूप से कांग्रेस छोड़ देंगे। इसके बाद राज्य के सत्तारुढ़ गठबंधन के नेता सकते में आ गए हैं।

हालांकि इससे पहले खबरें थीं कि कांग्रेस विधायकों को इस्तीफे के लिए मनाने के प्रयास में रमेश अलग-थलग पड़ गए हैं क्योंकि श्रीमंत पाटिल, महेश कुमाथल्ली और बी नागेंद्र जैसे उनके करीबी विधायकों ने कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा जताई है। लेकिन आज रमेश जारकिहोली और कुमाथल्ली की मुलाकात से अटकलों को फिर बल मिलने लगा है।

बीजेपी नेता येदियुरप्पा ने हाल में कहा था कि कर्नाटक सरकार की स्थिरता इस बात पर निर्भर करेगी कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस के 20 ‘‘असंतुष्ट’’ विधायक क्या रुख अपनाते हैं। राजनीतिक हलकों में पहले से चर्चा है कि लोकसभा चुनावों के नतीजे यदि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के प्रतिकूल रहे, तो इसका असर राज्य सरकार के भविष्य पर पड़ सकता है।

कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें

पार्टी   सीट

बीजेपी  17

कांग्रेस  09

जेडीएस 02  

कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें

पार्टी   सीट

बीजेपी- 104

कांग्रेस-  80 सीट

जेडीएस- 38 सीट (एक सीट बसपा मिलाकर)

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

Web Title: Some Congress MLAs in Karnataka speculate about leaving the party, is government in crisis?



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on tags">टॅग्स :"Karnataka Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/karnataka.