लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ कॉलेजों ने दूसरी कट-ऑफ सूची जारी की, अंक 0.25 से 1.5 प्रतिशत घटे

By भाषा | Updated: October 9, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज ने शनिवार को अपनी दूसरी कट-ऑफ सूची जारी की, जिसमें बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस के लिए आवश्यक अंक 1.5 प्रतिशत कम हो गए हैं।

पहली सूची में पाठ्यक्रम के लिए कट-ऑफ 100 प्रतिशत था, लेकिन पहली सूची के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था।

दूसरी सूची में कट-ऑफ 98.5 प्रतिशत है, लेकिन यह एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों में प्रवेश के लिए बंद है।

जिन अन्य कॉलेजों ने पाठ्यक्रम के लिए कट-ऑफ 100 प्रतिशत निर्धारित किया था उनमें शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज और हंसराज कॉलेज शामिल थे।

बीएससी (ऑनर्स) गणित, बीएससी (ऑनर्स) जूलॉजी (प्राणि विज्ञान), बीएससी (लाइफ साइंस) में प्रवेश बंद कर दिए गए हैं, जबकि अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान और इतिहास एवं राजनीति विज्ञान के बीए प्रोग्राम संयोजन में प्रवेश भी बंद हैं।

बीएससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान, बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी, बीएससी फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री जैसे कुछ पाठ्यक्रम आरक्षित श्रेणियों में प्रवेश के लिए बंद हैं।

छात्राओं को सभी पाठ्यक्रमों के लिए मांगे जाने वाले अंकों में एक प्रतिशत की छूट मिलेगी।

आर्यभट्ट कॉलेज ने भी अपनी दूसरी कट-ऑफ सूची जारी की, जिसमें 0.25 से एक प्रतिशत कमी आई है।

कॉलेज ने पहली सूची में सभी पाठ्यक्रमों में बीए (ऑनर्स) मनोविज्ञान के लिए उच्चतम कट-ऑफ 98.5 प्रतिशत रखा था जो दूसरी सूची में 98.25 प्रतिशत पर आ गया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली सूची के तहत दाखिले के बाद करीब आधी सीटें भर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल