लाइव न्यूज़ :

किसानों के कुछ जत्थे प्रदर्शन स्थल के लिए रवाना, अब भी हजारों किसान दिल्ली में मौजूद

By भाषा | Updated: January 26, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड के दौरान घंटों तक अराजकता के बाद कुछ किसान मंगलवार शाम अपने-अपने प्रदर्शन स्थल की ओर लौटने लगे लेकिन अब भी हजारों प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय राजधानी में आईटीओ, नांगलोई और मुकरबा चौक पर डटे हुए हैं।

आईटीओ क्रॉसिंग पर सैकड़ों किसान बैठे हुए हैं और कुछ किसान दिल्ली के बाहरी रिंग रोड की तरफ लौट गए हैं। किसानों के कई जत्थों को मंगलवार शाम टिकरी और गाजीपुर में प्रदर्शन स्थल की ओर वापस जाते हुए देखा गया।

इससे पहले, हजारों किसान अपने ट्रैक्टर के साथ विभिन्न हिस्से से शहर में घुसे और लाल किला परिसर चले गए। लाल किले में ध्वज स्तंभ पर भी कुछ किसान चढ़ गए।

पुलिस ने बताया कि किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान आईटीओ पर ट्रैक्टर पलटने से एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गयी। किसानों ने शव को तिरंगे में लपेट दिया और उसे आईटीओ क्रॉसिंग पर रखा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भी नहीं ले जाने लिया।

दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में नांगलोई चौक पर किसानों पर लाठियां चलायी और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। यह घटना उस वक्त हुई जब किसान अपने प्रदर्शन के दौरान तय मार्ग से अलग रास्ते से निकलने का प्रयास कर रहे थे।

किसानों ने नांगलोई चौक और मुकरबा चौक पर सीमेंट के अवरोधकों को भी तोड़ डाला जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवी भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!