लाइव न्यूज़ :

कोविड के बाद हाइपरग्लाइसीमिया को नियंत्रित करने में प्रभावी हो सकते हैं कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून कोविड-19 के बाद उच्च रक्त शर्करा से जूझ रहे लोगों को बीजीआर-34 जैसे आयुर्वेदिक फॉर्मुले से कुछ राहत मिल सकती है, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के लिए डाइपेप्टिडाइल-पेप्टिडेज़ -4 (डीपीपी-4) निरोधात्मक प्रभाव वाले प्राकृतिक बायोएक्टिव यौगिकों पर आधारित हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार 'डायबिटीज, ओबेसिटी और मेटाबॉलिज्म' पत्रिका में प्रकाशित एक वैश्विक अध्ययन में पाया गया कि अस्पताल में भर्ती कम से कम 14.4 प्रतिशत रोगियों ने मधुमेह की शिकायत की, जिससे ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी हुई। इसके परिणामस्वरूप ठीक होने के बाद हाइपरग्लाइसीमिया हो गया।

हालांकि, हाइपरग्लाइसीमिया को नियंत्रित करने के लिए कई दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन 'एल्सेवियर' पत्रिका में प्रकाशित हालिया अध्ययन के अनुसार, डीपीपी -4 अवरोधकों को कोविड के बाद उच्च रक्त शर्करा के खिलाफ सबसे सुरक्षित पाया गया है।

काउंसिल साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएसआईआर-एनबीआरआई) और सीआईएमएपी (सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट्स) द्वारा शोध किया गया, जिसके अनुसार बीजीआर-34 में डीपीपी-4 निरोधात्मक प्रभाव के साथ-साथ दारुहरिद्रा के प्राकृतिक बायोएक्टिव यौगिक हैं।

वास्तव में जर्नल ऑफ ड्रग रिसर्च के अनुसार, डीपीपी-4 अवरोधक का प्राथमिक स्रोत दारुहरिद्रा पौधा है।

आयुर्वेदिक दवा विकसित करने वाले राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई), लखनऊ के एक वैज्ञानिक डॉ एकेएस रावत ने कहा, ''इस गुण के कारण, दारुहरिद्रा को हर्बल फॉर्मूलेशन बीजीआर -34 में जोड़ा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू