लाइव न्यूज़ :

कुछ दर्दनिवारक दवाएं कर सकती हैं कोविड लक्षणों को गंभीर : आईसीएमआर

By भाषा | Updated: April 27, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा है कि हृदय रोगियों के लिए खतरनाक मानी जाने वाली आईब्रूफन जैसी कुछ दर्दनिवारक दवाएं कोविड-19 के लक्षणों को गंभीर कर सकती हैं और इनसे गुर्दे के खराब होने का जोखिम बढ़ सकता है। इसने सलाह दी कि ‘नॉन स्टीरॉयड एंटी इन्फ्लेमेटरी’ दवाएं लेने की जगह बीमारी के दौरान जरूरत पड़ने पर पैरासीटामोल दवा ली जानी चाहिए।

उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोगियों को लेकर अकसर पूछे जाने वाले सवालों को सूचीबद्ध करते हुए आईसीएमआर ने कहा कि अभी ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है कि रक्तचाप की समस्या में आराम के लिए दी जाने वाली दो दवाएं कोविड-19 की गंभीरता की आशंका को बढ़ाती हैं।

इस सवाल पर कि क्या हृदय, मधुमेह या उच्च रक्तचाप के रोगियों को कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अधिक है, शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई ने कहा, ‘‘नहीं, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या हृदय रोग से पीड़ित लोगों को किसी अन्य की तुलना में संक्रमित होने का खतरा अधिक नहीं है।’’

इसने कहा कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कमजोर हृदय वाले कुछ लोगों को अधिक गंभीर लक्षण हो सकते हैं और उन्हें अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता है।

इस सवाल पर कि क्या मधुमेह रोगियों को कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अधिक है, आईसीएमआर ने कहा कि आम तौर पर अनियंत्रित मधुमेह के रोगियों को हर संक्रमण का खतरा अधिक है।

आईसीएमआर ने कहा कि हृदय रोगियों के लिए खतरनाक मानी जाने वाली आईब्रूफन जैसी कुछ दर्दनिवारक दवाएं कोविड-19 के लक्षणों को गंभीर कर सकती हैं और इनसे किडनी के खराब होने का जोखिम बढ़ सकता है।

इसने सलाह दी कि ‘नॉन स्टीरॉयड एंटी इन्फ्लेमेटरी’ दवाएं लेने की जगह बीमारी के दौरान जरूरत पड़ने पर पैरासीटामोल दवा ली जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए