लाइव न्यूज़ :

सरकार की नई पहल, रेलयात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाएंगे ठोस कदम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 19, 2019 06:14 IST

मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के नवनियुक्त आरपीएफ कमांडंेट भवानी शंकर नाथ ने कहा कि नागपुर रेलवे स्टेशन वेंडरमुक्त है.

Open in App

मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के नवनियुक्त आरपीएफ कमांडंेट भवानी शंकर नाथ ने कहा कि नागपुर रेलवे स्टेशन वेंडरमुक्त है. लेकिन रेलवे सेक्शन में अवैध वेंडरों की सक्रियता, यात्रियों के सामानों की चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं. इस ओर गंभीरता से ध्यान देेते हुए उचित कदम उठाते हुए रेलयात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा.

स्थानीय मीडिया से मुखातिब 1998 बैच के अधिकारी नाथ ने कहा कि नागपुर मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनांे और सेक्शन में यात्रियों के सामान चोरी होने की घटनाएं बढ़ गई हैं. रेलवे पुलिस के सहयोग से इन पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा. रेल टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए दलालों पर सीआईबी की टीम नकेल कसेगी. अवैध वेंडर की समस्या का भी हल निकाला जाएगा. इस दृष्टि से रेलवे स्टेशन के अवैध प्रवेशद्वारों को बंद किया जाएगा.

रेलवे स्टेशन पर सिक्यूरिटी प्लानिंग पर काम चल रहा है. इंटिग्रेटेड सिक्यूरिटी सिस्टम के तहत स्कैनिंग में सुधार, श्वान पथक का अधिकाधिक उपयोग, रेलवे स्टेशन पर पार्किंग मैनेजमेंट भी उनकी प्राथमिकता सूची में होंगे. कुल मिलाकर मंडल में रेलयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि वे बिहार के सहरसा जिले के हैं और उन्होंने एलएलबी, एमए (इतिहास) और पीएचडी तक शिक्षा प्राप्त की है. वे चंडीगढ़ में चार साल तक इतिहास के प्राध्यापक और बिहार में उपजिलाधिकारी के पद पर भी काम कर चुके हैं. मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में आने के पूर्व वे बिलासपुर आरपीएफ में पदस्थ थे. पत्र परिषद में सहायक सुरक्षा आयुक्त दीपक सिंह चव्हाण, निरीक्षक वीरेंद्र वानखेडे उपस्थित थे.

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित