लाइव न्यूज़ :

सॉलिसिटर जनरल अपने दावों के समर्थन में सीसीटीवी फुटेज देने में रहे नाकाम : तृणमूल सांसद

By भाषा | Updated: July 5, 2021 15:48 IST

Open in App

कोलकाता, पांच जुलाई पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं नारद मामले में आरोपी शुभेंदु अधिकारी के उनके आवास पर बिना किसी पूर्व सूचना के आने और नेता से उनकी कोई मुलाकात नहीं होने का सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा दावा किये जाने के तीन दिन बाद उनपर तंज कसते हुए तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता को अपने दावों के समर्थन में सीसीटीवी फुटेज जारी करना चाहिए।

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मेहता ने ‘‘देश के सॉलिसिटर जनरल की तरह नहीं, बल्कि भाजपा के सीक्रेट जनरल’’ की तरह काम किया। बनर्जी तृणमूल में राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘72 घंटे बीत जाने के बाद भी भारत के माननीय सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता बयानों के समर्थन में अपने घर का 20 मिनट का सीसीटीवी फुटेज जारी करने में नाकाम रहे। अपने लिए इतने कमजोर बचाव के साथ आप भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में नहीं बल्कि ‘‘भाजपा के सीक्रेट जनरल’’ के रूप में सेवा जारी रख सकते हैं।’’

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता अधिकारी से कथित मुलाकात को लेकर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात कर तुषार मेहता को भारत के सॉलिसिटर जनरल के पद से हटाने की मांग की। इससे पहले पार्टी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग उठा चुके हैं।

तृणमूल के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने रविवार को कहा कि मेहता को भाजपा के ‘‘नौकर’’ की तरह काम करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सॉलिसिटर जनरल को किसी मामले में आरोपी का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहिए और न ही उसे सलाह देनी चाहिए।

गौरतलब है कि अधिकारी 2016 के नारद टेप मामले में आरोपी हैं और मेहता उच्चतम न्यायालय और कलकत्ता उच्च न्यायालय में इस मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का पक्ष रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है