लाइव न्यूज़ :

सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 15, 2021 17:00 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 15 जून चित्रकूट जिले की कर्वी सदर कोतवाली में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने किराये के कमरे में सोमवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

चित्रकूट जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र कुमार राय ने मंगलवार को बताया कि कर्वी सदर कोतवाली में तैनात सिपाही शैलेन्द्र कुमार यादव की पत्नी अंजू (30) ने सोमवार को द्वारिकापुरी मुहल्ले में किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना के समय सिपाही ड्यूटी पर था। वह जब लौटा तो पत्नी का शव कमरे में लगे पंखे से लटकता पाया।

एएसपी ने बताया कि मायके वालों की उपस्थिति में आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। फिलहाल मायके पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि अब तक की जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद सामने आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे