लाइव न्यूज़ :

एलएसी पर आक्रामक कार्रवाई से निपटने के लिए सैनिक हैं पूरी तरह तैयार : लेफ्टिनेंट जनरल जोशी

By भाषा | Updated: January 28, 2021 22:15 IST

Open in App

(अनिल भट्ट)

उधमपुर, 28 जनवरी सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा पर यथास्थिति बदलने के चीनी सेना के किसी भी दुस्साहस को माकूल जवाब दिया गया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तैनात सैनिक किसी भी आक्रामक कार्रवाई का प्रभावी तरीके से जवाब देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हालात स्थिर हैं और शांतिपूर्ण समाधान के लिए चीन की सेना के साथ बातचीत चल रही है।

लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं।’’ वह एलएसी पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति और किसी भी दुस्साहस से निपटने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

कुछ महीने पहले भारतीय सैनिकों ने पैंगोंग झील के दक्षिणी हिस्से में मुखपरी, रेचिन ला और मगर हिल वाले क्षेत्रों में पर्वतीय चोटियों पर कब्जा जमा लिया था।

लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कहा, ‘‘यथास्थिति बदलने के पीएलए के किसी भी प्रयास का प्रभावी जवाब दिया जा रहा है। किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई से निपटने के लिए क्षेत्र में तैनात सैनिक पूरी तरह तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा कि सैनिकों का मनोबल काफी ऊंचा है और प्रतिकूल मौसम के बावजूद हिफाजत के साथ वे ऊंचाई वाले क्षेत्र में तैनात हैं।

रणनीति और परिचालन स्तर के बारे में सैन्य कमांडर ने कहा, ‘‘हम अपनी क्षमताओं, रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं और आधारभूत संरचना को लगातार उन्नत कर रहे हैं। इसके अलाव हालात के समाधान के लिए विभिन्न स्तरों पर वार्ता भी चल रही है। यह एक जटिल प्रक्रिया है जिसके लिए संयम रखने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे