लाइव न्यूज़ :

रत्नुचक-कालूचक सैन्य क्षेत्रों में दो ड्रोन पर सैनिकों ने चलाई गोलियां

By भाषा | Updated: June 28, 2021 14:52 IST

Open in App

जम्मू, 28 जनू रत्नुचक-कालूचक सैन्य क्षेत्रों के ऊपर चक्कर लगा रहे दो ड्रोन पर सतर्क सैनिकों ने रविवार रात गोलियां चलाईं। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार देर रात पौने 12 बजे एक ड्रोन और दो बजकर 40 मिनट पर दूसरा ड्रोन देखा गया। वहां तैनात सैनिकों के गोलियां चलाने के बाद वह वहां से ‘‘दूर उड़ गए’’।

जम्मू स्थित सेना के जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने एक बयान में बताया कि तुरंत ही हाई अलर्ट जारी किया गया और त्वरित प्रतिक्रिया दल ने ड्रोन की ओर गोलीबारी की।

उन्होंने कहा, ‘‘ दोनों ड्रोन वहां से भाग निकले। सैनिकों की सतर्कता और सक्रियता से एक बड़े खतरे को टाल दिया गया।’’ सुरक्षा बल अब भी सतर्क हैं और तलाशी अभियान जारी है।

इसस पहले, आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि तैनात सैनिकों ने ड्रोन देखा और उसे गिराने के लिए तत्काल गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि सैन्य अड्डे के बाहर पूरे इलाके की तुरंत घेराबंदी कर दी गई और अंतिम सूचना मिलने तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी था। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

यहां स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन (आईएएफ) में कल एक ड्रोन से दो बम गिराए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई है। यह इस तरह का पहला हमला था। इस घटना में दो लोग घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं