लाइव न्यूज़ :

रत्नुचक-कालूचक सैन्य क्षेत्रों में दो ड्रोन पर सैनिकों ने चलाई गोलियां

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:20 IST

Open in App

जम्मू, 28 जून रत्नुचक-कालूचक सैन्य क्षेत्रों के ऊपर चक्कर लगा रहे दो ड्रोन पर सतर्क सैनिकों ने रविवार रात गोलियां चलाईं। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार देर रात पौने 12 बजे एक ड्रोन और दो बजकर 40 मिनट पर दूसरा ड्रोन देखा गया। वहां तैनात सैनिकों के गोलियां चलाने के बाद वह वहां से ‘‘दूर उड़ गए’’।

जम्मू स्थित सेना के जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने एक बयान में बताया कि तुरंत ही हाई अलर्ट जारी किया गया और त्वरित प्रतिक्रिया दल ने ड्रोन की ओर गोलीबारी की।

उन्होंने कहा, ‘‘ दोनों ड्रोन वहां से भाग निकले। सैनिकों की सतर्कता और सक्रियता से एक बड़े खतरे को टाल दिया गया।’’ सुरक्षा बल अब भी सतर्क हैं और तलाशी अभियान जारी है।

इसस पहले, आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि तैनात सैनिकों ने ड्रोन देखा और उसे गिराने के लिए तत्काल गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि सैन्य अड्डे के बाहर पूरे इलाके की तुरंत घेराबंदी कर दी गई और अंतिम सूचना मिलने तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी था। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

यहां स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन (आईएएफ) में कल एक ड्रोन से दो बम गिराए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई है। यह इस तरह का पहला हमला था। इस घटना में दो लोग घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र