लाइव न्यूज़ :

छुट्टियों पर आए सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

By भाषा | Updated: March 8, 2021 15:16 IST

Open in App

कौशांबी (उत्तर प्रदेश), आठ मार्च छुट्टियों में घर आए चरवा थाना क्षेत्र निवासी एक सैनिक की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

चरवा थाने के प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी संतोष कुमार (45) पायनियर कोर कलिंगपोंग पश्चिम बंगाल में तैनात थे। तीन दिन पहले ही वह छुट्टियों में घर आए थे।

उन्होंने बताया, सैनिक के परिजनों के अनुसार कुमार को शराब पीने की आदत थी। इसी कारण उसकी पत्नी पिछले 10 साल से अपने दोनों बच्चों के साथ जिले के ही पिपरी थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रही थी।

कुमार तीन दिन पहले ही पश्चिम बंगाल से अपने गांव आया था। रविवार शाम भी उसने जमकर शराब पी थी। आज सुबह उसका शव घर के एक कमरे के बाहर मिला, उसके पैर में चोट के निशान थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सैनिक की पत्नी ने इस मामले की तहरीर दी है, लेकिन उसमें किसी को नामजद नहीं किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos