लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक का उप्र के पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: March 29, 2021 19:54 IST

Open in App

बागपत (उत्तर प्रदेश), 29 मार्च जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवान पिंकू कुमार का सोमवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जिला स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

तिरंगे में लिपटा कुमार का पार्थिव शरीर जब लुहारी गांव पहुंचा, तो सबकी आंखें नम हो गयीं। बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। यमुना के किनारे पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में कुमार शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुमार को श्रद्धांजलि दी और उनके साहस की प्रशंसा की।

लखनऊ में जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कुमार के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस