लाइव न्यूज़ :

शामली में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सिपाही, सेना के जवान की मौत

By भाषा | Updated: March 13, 2021 13:30 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 13 मार्च शामली जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में उत्तरप्रदेश पुलिस के एक सिपाही और सेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम को चरथवाल थाने के तहत बिरालसी गांव में कांस्टेबल कपिल कुमार (31) की कार एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोमती नगर गांव के निवासी कपिल मेरठ में पदस्थापित थे। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दूसरी दुर्घटना में सहारनपुर जिले में शाकुंभरी देवी मंदिर से अपने गांव टोडा लौट रहे सेना के जवान अंकित कुमार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?