लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में सड़क हादसे में सिपाही की मौत

By भाषा | Updated: February 10, 2021 18:54 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 10 फरवरी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की खगा कोतवाली क्षेत्र के अमाव गांव के नजदीक बुधवार को एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दोपहिया वाहन पर सवार एक सिपाही की मौत हो गयी । हादसे में मरने वाला सिपाही प्रयागराज जिले में तैनात था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आर के सिंह ने बताया कि बुधवार को करीब तीन बजे कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमाव गांव के नजदीक एक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार सिपाही अमित सिंह चौहान (45) को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज जिले में तैनात सिपाही बाइक पर सवार होकर खागा कस्बे से अपने गांव गढ़ी जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने हादसे के जिम्मेदार ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे