लाइव न्यूज़ :

संदिग्‍ध परिस्थितियों में गोली लगने से सिपाही की मौत, जांच जारी

By भाषा | Updated: February 23, 2021 15:15 IST

Open in App

गाजीपुर (उप्र) 23 फरवरी उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही की जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में संदिग्‍ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छुट्टी लेकर अपने घर खानपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव आये उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही अजय यादव (29) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतक सिपाही के हाथ में एक पिस्तौल थी और एक पिस्तौल उसके पैर के पास पड़ी थी।

जानकारी के अनुसार बभनौली गांव निवासी अजय यादव अमेठी जिला के गौरीगंज में तैनात थे और 15 दिनों की छुट्टी लेकर अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आए थे।

पुलिस के अनुसार अजय के मोबाइल फोन पर सोमवार की सुबह कॉल आई थी और वह बात करते हुए घर से बाहर निकले थे।

उन्होंने बताया कि सुबह ही कुछ युवकों ने सूचना दी कि कोई घायल रामपुर के पास सड़क पर गिरा है, मौके पर मृतक सिपाही के हाथ में एक पिस्तौल थी और एक पिस्तौल पैर के पास पड़ी थी।

पुलिस के अनुसार सिपाही के सिर के अगले हिस्से में गोली लगी थी।

यादव को इलाज के अस्पताल ले जाया जा रहा था कि लेकिन रास्‍ते में ही उसकी मृत्यु हो गयी।

खानपुर के थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पता किया जा रहा है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का।

उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे