लाइव न्यूज़ :

एसएएफ की छठवीं बटालियन परिसर में मृत पाया गया सिपाही

By भाषा | Updated: February 28, 2021 15:09 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 28 फरवरी मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) का 30 वर्षीय सिपाही यहां रांझी इलाके में स्थित एसएएफ की छठवीं बटालियन परिसर में मृत मिला।

रांझी थाने के प्रभारी आर के मालवीय ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात एसएएफ की छठवीं बटालियन परिसर की पुरानी फायरिंग रेंज में सचिन कनकुरे (30) मृत मिला। वह एसएएफ की छठवीं बटालियन में सिपाही था और परिसर में ही रहता था।

उन्होंने कहा कि जहां पर उसका शव पाया गया, वह स्थान पहाड़ी पर है और सुनसान इलाका है।

उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया।

मालवीय ने कहा कि एसएएफ अधिकारियों को पुलिसकर्मियों की नियमित गिनती के दौरान शुक्रवार शाम को उनकी गुमशुदगी के बारे में पता चला था।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, उसने आखिरी बार प्रदेश के होशंगाबाद जिले की एक महिला से अपने मोबाइल फोन से बात की थी।

मालवीय ने कहा कि सचिन होशंगाबाद जिले का रहने वाला था और उसकी मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर