लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में सैनिक ने चलाई गोली, ऑटो रिक्शा चालक घायल

By भाषा | Updated: September 23, 2021 01:15 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 सितंबर जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में बुधवार को एक ऑटो रिक्शा चालक ने कथित तौर पर एक सैनिक से हथियार छीनने की कोशिश की जिसके बाद सैनिक ने उस पर गोली चला दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बारामुला के आजादगंज में गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों के एक दल के सैनिक ने गोली चलाई जो 24 वर्षीय मोहसिन अहमद के पैर में लगी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना तब हुई जब अहमद ने सैनिक का हथियार छीनने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्ति को हथियार छीनने से रोकने के लिए उसके पैर में गोली मारी गई।’’ प्रवक्ता ने कहा कि अहमद ने दो महीने पहले भी ड्यूटी पर तैनात एक सैनिक पर हमला किया था।

उन्होंने कहा कि अहमद के विरुद्ध 2012 और 2014 में पथराव का एक मामला भी दर्ज है। प्रवक्ता ने कहा कि ताजा घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए