लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में सिपाही ने पंखे लटककर खुदकुशी की

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:35 IST

Open in App

बुलंदशहर (उप्र), पांच जनवरी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंगलवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने होटल में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने दावा किया कि एक महिला उसे ''मानसिक रूप से प्रताड़ित'' कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार ने कहा कि सुनील कुमार खुर्जा देहात थाने में मुंशी के पद पर तैनात थे । उन्होंने कहा कि होटल कोतवाली देहात थानांतर्गत आता है।

एसएसपी ने कहा कि कुमार ने पांच पन्नों के अपने सुसाइड नोट में ''अवैध संबंध'' को लेकर एक महिला द्वारा ''मानसिक रूप से प्रताड़ित'' किये जाने का बात कही है। कुमार की शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी हैं।

हालांकि एसएसपी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कांस्टेबल का उस महिला से संबंध था या फिर किसी और के साथ।

एसएसपी ने कहा कि कांस्टेबल के परिवार में पांच वर्षीय बेटी और एक साल का बेटा है और परिवार उनके साथ पुलिस लेन में रह रहा था। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल अच्छे से परिवार के साथ रह रहा था।

एसएसपी ने कहा कि सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल