लाइव न्यूज़ :

सरकारी मकान आंवटित कराने के नाम पर सिपाही ने सहकर्मियों के साथ की ठगी

By भाषा | Updated: February 8, 2021 15:53 IST

Open in App

नोएडा, आठ फरवरी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय में तैनात एक सिपाही ने सरकारी मकान आवंटित कराने के नाम पर आधा दर्जन पुलिसकर्मियों से कथित रूप से ठगी की। इस मामले की शिकायत एक पुलिसकर्मी ने आला अधिकारियों से की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गौतम बुद्धनगर आयुक्तालय में एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय में तैनात कांस्टेबल कपिल बालियान ने आधा दर्जन पुलिस कर्मियों से पुलिस लाइन तथा अन्य जगहों पर स्थित पुलिस क्वार्टर आवंटित कराने के नाम पर कथित रूप से मोटी रकम वसूली। काफी दिन बीत जाने के बाद जब पुलिस कर्मियों को क्वार्टर आवंटित नहीं हुआ, तो यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल रवि पवार ने इस मामले की शिकायत महकमे के आला अधिकारियों से की।

पवार ने उन पुलिसकर्मियों के नाम भी बताए जिनसे क्वार्टर आवंटित कराने के नाम पर कथित रूप से पैसे लिए गए। इस मामले की जांच अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को कई पुलिसकर्मियों ने अपना बयान दर्ज कराया।

पुलिस उपायुक्त /डीआईजी (मुख्यालय) नितिन तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया।

उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई है तथा विभागीय जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो