लाइव न्यूज़ :

कूड़ा फेंकने के विवाद में सिपाही एवं उसकी मां और बहन की हत्या, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2020 12:09 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के बांदा शहर के गायत्री नगर (चमरौड़ी) मुहल्ले के परशुराम तालाब में शुक्रवार की आधी रात नाली में कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद में चचेरे भाइयों ने धारदार हथियार से हमलाकर सिपाही, उसकी मां एवं बहन की हत्या कर दी। वारदात में दो अन्य घायल भी हुए हैं।

पुलिस ने इस सिलसिले में कल रात में ही तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है और एक महिला को हिरासत में लिया है।

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने शनिवार सुबह 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "बांदा शहर के गायत्री नगर (चमरौड़ी) मुहल्ले के परशुराम तालाब में शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नाली में कूड़ा और सड़े चावल फेंकने के मामूली विवाद के बाद प्रयागराज जिले के नैनी थाना में तैनात सिपाही अभिजीत वर्मा (27), उसकी बहन निशा वर्मा (29) और मां रमावती (54) की पड़ोसी चचेरे भाइयों ने कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी।"

उन्होंने बताया, "इस सिलसिले में करीब दो बजे रात में ही छापेमारी कर एक घर से मृत सिपाही के चचेरे भाई देवराज, शिवपूजन, बबलू को घटना में इस्तेमाल किये गए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया और हमले में शामिल आरोपियों के परिवार की एक महिला को भी हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।"

सीओ ने बताया कि "हमले के दौरान सिपाही अभिजीत, उसकी बहन और मां को बचाने में अभिजीत के साथी दिलीप (24) और एक महिला रज्जो देवी (35) भी कुल्हाड़ी लगने से घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिपाही अवकाश में दीवाली मनाने अपने घर आया था। तीनों शवों का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।''

वहीं, शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बताया कि "दोनों चचेरे भाइयों के बीच नाली में कूड़ा और सड़े चावल फेंकने को लेकर शुक्रवार देर शाम पहले मामूली विवाद हुआ। जिसके बाद मृत सिपाही के चचेरे भाई देवराज, शिवपूजन और बबलू ने तमंचे से हवाई फायर कर दहशत फैलाई थी।"

उन्होंने बताया कि "विवाद कुछ शांत ही हुआ था कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पांच-छह लोगों ने सिपाही अभिजीत वर्मा के घर में धावा बोल दिया और घर से बाहर घसीट कर तीनों की हत्या कर दी।"

सिंह ने बताया कि "सिपाही अभिजीत, उसकी बहन निशा और मां रमावती को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । मुहल्ले में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।"

पुलिस ने बताया कि "मृतक सिपाही अभिजीत का छोटा भाई सौरभ भी पुलिस का प्रशिक्षित सिपाही है, वह आज सुबह बांदा कोतवाली आ गया है। उसकी तहरीर पर हत्या का मुकदमा लिखा जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

घटना की जानकारी मिलने पर बांदा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा और जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मातहतों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया