लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना का भगौड़ा सिपाही 6 महीने पहले बना था आतंकी, अब सेना ने मार गिराया

By सुरेश डुग्गर | Updated: November 6, 2018 19:20 IST

मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय ही हैं और उनके पास से दो एसाल्ट राइफलें व अन्य हथियारों के अलावा कुछ दस्तावेज भी मिले हैं।

Open in App

छह महीने पहले फौजी से आतंकी बने इद्रीस अहमद समेत हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मंगलवार की तड़के दक्षिण कश्मीर के सफनागरी शोपियां में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। दूसरे आतंकी की पहचान आमिर हुसैन राथर उर्फ अबु सोबन के रुप में हुई है। आतंकियों की मौत के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए प्रशासन ने शोपियां के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए, आम लोगो को मुठभेड़स्थल को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने तक जमा न होने की सलाह दी है।

इद्रीस अहमद लोन पुत्र मोहम्मद सुल्तान सेना की जैकलाई का जवान था और इसी साल अप्रैल माह के दौरान वह सेना को छोड़ हिजबुल मुजाहिदीन में भर्ती हो गया था। आतंकी बनने के बाद वह इद्रीस उर्फ छोटा अबरार के नाम से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

वह सफानगरी का ही रहने वाला था जबकि उसके साथ मारा गया आमीर हुसैन उर्फ अबु सोबन निकटवर्ती अवनीरा गांव का रहने वाला था। इद्रीस जब आतंकी बना था तो वह बिहार स्थित अपनी यूनिट से अवकाश लेकर घर आया था और आज तड़के जब मरा तो अपने घर परिजनों से मिलने आया था।

मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय ही हैं और उनके पास से दो एसाल्ट राइफलें व अन्य हथियारों के अलावा कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। मारे गए आतंकियों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के हवाले किए गए हैं। यह दोनों आतंकी जेनपोरा, शोपियां और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षाबलों पर हमलों की विभिन्न वारदातों में शामिल थे।

इस बीच, आतंकियों की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया। कुछ लोगों ने भड़काऊ नारेबाजी करते हुए सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया। लेकिन सुरक्षाबलों ने हल्का बल प्रयोग कर जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया। इस बीच, प्रशासन ने हालात को भांपते हुए सभी संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके साथ ही लोगों को सूचित किया है. जब तक मुठभेड़स्थल को साफ कर सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता कोई वहां जमा न हो। मुठभेड़स्थल पर विस्फोटक बिखरे हो सकते हैं।

संबधित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शोपियां में जेनपोरा के निकट स्थित सफानगरी में दो आतंकियों के अपने किसी परिचित के पास आने की सूचना पर आज तड़के ही सेना,पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने घेराबंदी कर ली। आज सुबह नमाज की अजान के साथ ही तलाशी शुरू की गई।

एक जगह छिपे आतंकियों ने खुद को फंसते देख जवानों पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। लेकिन जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया। सुबह साढ़े चार बजे शुरु हुई यह मुठभेड़ लगभग एक घंटे में दो आतंकियों के मारे जाने के साथ समाप्त हो गई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया