लाइव न्यूज़ :

असम में हाथियों को मानव बस्ती से दूर रखने में मदद कर रही सौर ऊर्जा से संचालित बाड़

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:36 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो अगस्त असम के वन विभाग द्वारा लगाई गई सौर ऊर्जा से संचालित लटकती हुई ‘इलेक्ट्रिक फेन्स’ (बिजली की बाड़) जंगल के कुछ बाहरी इलाकों से हाथियों को दूर रखने और मानवों के साथ उनके संघर्ष को रोकने में सहायक सिद्ध हो रही है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस बाड़ में दोनों किनारे पर तीन मीटर ऊंचे खम्बे से बंधे तार पर ये स्टील के तार लटकते हैं। यह तार सौर ऊर्जा से संचालित बिजली से जुड़े होते होते हैं और हाथी यदि इनके पार जाने की कोशिश में संपर्क में आते हैं तो उन्हें हल्का झटका लगता है।

रेंज अधिकारी मनोरंजन बर्मन ने बताया कि गुवाहाटी के पास रानी रिजर्व वन की सीमाओं पर ऐसी बाड़ लगाई गई है और इससे हाथियों द्वारा मानव आवास तथा धान के खेतों को नष्ट करने की समस्या से निजात पाने में सहायता मिली है।

पिछले साल जुलाई में नालापारा से बेलगुरी और महिंद्री से सिलखुटा के बीच दो किलोमीटर लंबी सौर ऊर्जा से संचालित बाड़ लगाई गई जिसमें आठ लाख रुपये का खर्च आया। ग्रेटर रानी क्षेत्र के मोइरापुर गांव के निवासी दिनेश नाथ ने कहा कि सौर बाड़ के कारण हाथी मनुष्यों की बस्ती के पास नहीं आते और धान के खेत भी नष्ट होने से बचे रहते हैं।

वन अधिकारियों ने कहा कि यह समाधान पारंपरिक बाड़ की तुलना में कम खर्च वाला तो है ही, साथ में एक फायदा यह भी है कि यदि किसी तरह हाथी बाड़ को तोड़कर मानवीय बस्ती में घुस भी जाता है तो बाड़ में बिजली का प्रवाह अस्थायी रूप से बंद कर के उसे फिर से जंगल में लाया जा सकता है।

इस प्रकार की बाड़ को राज्य में पहले भी लगाया गया था। मानस राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय वन्यजीव न्यास द्वारा वन विभाग की सहायता से लगाई गई लटकती हुई पांच किलोमीटर की बाड़ से भी हाथियों को मानव बस्ती से दूर रखने में सहायता मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू