लाइव न्यूज़ :

शिकारियों पर निगाह रखने के लिए वन्यजीव क्षेत्रों में सौर शक्ति युक्त कैमरा लगाए गए

By भाषा | Updated: November 18, 2021 17:57 IST

Open in App

पिथौरागढ, 18 नवंबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सर्दियों में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उंचाई वाले क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर 40 से ज्यादा सौर शक्ति युक्त स्वचालित कैमरे लगाए गए हैं ।

पिथौरागढ के वन प्रभागीय अधिकारी विनय भार्गव ने बताया, ‘‘ ये कैमरे उन शिकारियों पर निगाह रखेंगे जो कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों से जानवरों के नीचे घाटियों में आते ही सक्रिय हो जाते हैं ।’’

उन्होंने बताया कि ये कैमर जिले की व्यास, चौदास, मिलम, दारमा, चिपलाकोट, चिपका केदार, हांसलिंग ओर नगीनीधुरा घाटियों में लगाए गए हैं ।

वन अधिकारी ने बताया, ‘‘इन सौर शक्ति युक्त उच्च गुणवत्ता वाले कैमरों को स्थापित करने के अलावा, हमने वन विभाग की अपनी टीम को भी शिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दिन के समय क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए हैं ।’’

इन क्षेत्रों में काला और भूरा हिमालयी भालू, कस्तूरी मृग, मोनाल पक्षी, तिब्बती भेडिया, लाल लोमडी, आइबैक्स और सुनहरा गिद्ध जैसी बीसियों दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें से कई का अस्तित्व खतरे में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र