लाइव न्यूज़ :

झारखंड के किसानों के लिए लाभदायी साबित हो रही है सौर लिफ्ट सिंचाई

By भाषा | Updated: December 9, 2021 01:46 IST

Open in App

सिमडेगा (झारखंड), आठ दिसंबर सिमडेगा में सौर आधारित लिफ्ट सिंचाई प्रणाली विकसित की गई है जो हजारों किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान कर रही है और यह गरीब किसानों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए राज्य के लिए लाभदायी साबित हो रही है।

सिमडेगा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि एवं पशुपालन सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार एक संपन्न कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की कल्पना पर काम कर रही है और इसी के तहत राज्य में सौर आधारित लिफ्ट सिंचाई प्रणाली विकसित की गई है जिसका प्रयोग सिमडेगा में सफल रहा है।

उन्होंने कहा कि यह सिंचाई प्रणाली झारखंड के किसानों के लिए ‘गेमचेंजर’ साबित हो रही है और इसके चलते सिमडेगा में पलायन में कमी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए और उनकी कमाई को बढ़ाने के लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है और इसी उद्देश्य के तहत कृषि संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सिद्दीकी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की यह दृष्टि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए घोषित बजट में परिलक्षित हुई जिसमें सरकार ने राज्य में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं।

उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का क्रियान्वयन झारखंड के किसानों के लिए ‘गेमचेंजर’ साबित हुआ। उन्होंने बताया कि लिफ्ट सिंचाई प्रणाली ऐसी ही एक पहल थी यह मुख्य रूप से उन किसानों पर लक्षित था जो डीजल पंप या अन्य पारंपरिक बोरिंग कराने का खर्च नहीं उठा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव