सोलापुर चुनावः भोजनालय के पास कार में 2 ईवीएम मिलीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा- जांच हो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2026 22:34 IST2026-02-08T20:12:13+5:302026-02-08T22:34:02+5:30

Solapur Elections: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक उम्मीदवार ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े सवाल उठाते हुए इस घटना की गहन जांच की मांग की।

Solapur Elections 2 EVMs found car near restaurant Nationalist Congress Party said should an investigation | सोलापुर चुनावः भोजनालय के पास कार में 2 ईवीएम मिलीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा- जांच हो

Solapur Elections

HighlightsSolapur Elections: राजनीतिक दलों ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए।Solapur Elections: अधिकारी, तहसीलदार और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। Solapur Elections: साढ़े दस बजे तक ‘स्ट्रांग रूम’ में जमा कर दिया गया था।

Solapur: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक भोजनालय के पास एक कार में दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मिलीं। अधिकारियों ने रविवार को स्पष्ट किया कि ये ईवीएम “आरक्षित” उपकरण थे।महाराष्ट्र में शनिवार को सोलापुर समेत 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव हुए। शनिवार आधी रात के आसपास मोहोल कस्बे में होटल स्वराज्य के पास चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी के लिए किराये पर ली गई कार से दो ईवीएम मिलने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई, जिसके चलते कुछ राजनीतिक दलों ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक उम्मीदवार ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े सवाल उठाते हुए इस घटना की गहन जांच की मांग की। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही चुनाव अधिकारी, तहसीलदार और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों मशीनें सीलबंद थीं।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ईवीएम “आरक्षित” थीं और शनिवार को मतदान के लिए इनका इस्तेमाल नहीं किया गया था। अधिकारी ने बताया कि मतदान दर्ज करने के लिए इस्तेमाल की गई सभी ईवीएम को शनिवार रात साढ़े दस बजे तक ‘स्ट्रांग रूम’ में जमा कर दिया गया था।

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में 68.28 प्रतिशत मतदान दर्ज

महाराष्ट्र में इस सप्ताह हुए 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों में 68.28 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने रविवार को यह जानकारी दी। परभणी जिले में सबसे अधिक 74.89 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रत्नागिरी में सबसे कम 55.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Web Title: Solapur Elections 2 EVMs found car near restaurant Nationalist Congress Party said should an investigation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे