लाइव न्यूज़ :

सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार सोने की तस्करी के मामले में चेन्नई हवाई अड्डे का कर्मी और दुबई से आया यात्री पकड़ा गया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 21:10 IST

Open in App

चेन्नई, 28 दिसंबर तमिलनाडु में चेन्नई हवाई अड्डे पर काम करने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और दुबई से आए एक यात्री को डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की सोने की ईंटों की तस्करी करने के आरोप में सोमवार को हिरासत में लिया गया।

सीआईएसएफ ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने पाया कि एक यात्री नियामतुल्लाह हादी संदिग्ध तरीके से बर्ताव कर रहा है। यात्री दुबई से यहां पहुंचा था।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने यहां एक बयान में बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने हवाई अड्डे पर इंफोसोफ्ट डिजिटल डिजाइन एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटिड के लिए काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर निझाल रवि को रोका। वह शौचालय से संदिग्ध तरीके बाहर आया था।

उन्होंने बताया कि कर्मी की जांच करने पर उसकी कमर में बंधी 3.2 किलोग्राम की सोने की दो ईंटें बरामद हुईं।

उसने सीआईएसएफ के कर्मियों को बताया कि सोने की ये ईंटे उसे दुबई से आए मुसाफिर ने दी है।

बयान में बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद यात्री हादी की पहचान कर ली गई।

बल ने बताया कि दोनों व्यक्तियों और सोने को आगे की जांच के लिए सीमा शुल्क विभाग के हवाले कर दिया गया है। सोने की अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग