लाइव न्यूज़ :

बच्चों के सामाजिक-मानसिक-अकादमिक मुद्दों का हल निकाला जाना चाहिये: विजयन

By भाषा | Updated: September 18, 2021 18:22 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 सितंबर कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार के बीच मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि वायरस के कारण घरों में बंद बच्चे जिन सामाजिक-मानसिक और शैक्षणिक मुद्दों का सामना कर रहे हैं, उनके समाधान के लिए प्रभावी हस्तक्षेप की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को करीब से जानने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए हस्तक्षेप किया जाएगा और योजनाएं इस तरह से तैयार की जानी चाहिए कि नए और मौजूदा स्कूली छात्रों को खुशी का अनुभव हो।

विजयन ने विद्या किरणम राज्य मिशन (वंचित बच्चों की सहायता के लिए कार्यक्रम) की पहली बैठक की अध्यक्षता की और यहां कहा, ''ऐसी योजनाएं बनाने की जरूरत है जो नए और मौजूदा छात्रों के लिए एक खुशी का अनुभव प्रदान करें।''

उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपने घरों में बंद बच्चों को जिन सामाजिक-मानसिक और शैक्षणिक मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है, उनके समाधान की जरूरत है। साथ ही उनकी क्षमताओं को खोज कर विकसित किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे