लाइव न्यूज़ :

सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में मिले सर्वोच्च प्राथमिकता : भूपेश बघेल

By भाषा | Updated: April 30, 2021 17:20 IST

Open in App

रायपुर, 30 अप्रैल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में उल्लेख किया है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार 28 अप्रैल से कोविन पोर्टल पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थियों का पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है।

हालांकि, यह जानकारी पोर्टल पर राज्यवार उपलब्ध नहीं है पर प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक देश भर में इस आयु वर्ग के लगभग 1.7 करोड़ नागरिक टीका के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

बघेल ने पत्र में कहा है कि भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार इस आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए टीके की खुराक का क्रय राज्यों द्वारा ही किया जाना है। इसी तारतम्य में राज्य द्वारा टीके के दोनों उत्पादकों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 25-25 लाख खुराक की मांग प्रेषित की गयी है।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक उत्पादक (भारत बायोटेक) का ही उत्तर प्राप्त हुआ है जिसके अनुसार वांछित मात्रा में से मात्र तीन लाख खुराक मई माह में राज्य को प्राप्त होगी। ऐसी परिस्थिति में बड़ी संख्या में पंजीकरण होने से और उस अनुपात में टीके की खुराक उपलब्ध नहीं होने से टीकाकरण के लिए बनी वेबसाइट पर भीड़ प्रबंधन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया है कि ऐसी परिस्थिति में टीके की कमी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा टीकाकरण के लिए इस आयु वर्ग में प्राथमिकता का कोई क्रम निर्धारित किया जाना चाहिए और इस क्रम में सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंजीकरण की व्यवस्था केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होने से भी सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की टीकाकरण से वंचित रहने की संभावना बढ़ जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि पूर्व की भांति 18- 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए भी टीकाकरण केंद्र में भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध हो जिससे टीकाकरण से कोई भी वंचित न रह पाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos