लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के पूर्व मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत वापस लेंगे सामाजिक कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: March 7, 2021 19:10 IST

Open in App

बेंगलुरू, सात मार्च कर्नाटक में कथित तौर पर ‘सेक्स के बदले नौकरी’ कांड में रविवार को नया मोड़ आ गया, जब सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने कहा कि वह भाजपा विधायक रमेश जारकिहोली के खिलाफ पुलिस शिकायत को वापस ले लेंगे, जिस कारण विधायक को इस्तीफा देना पड़ा था।

दिनेश कल्लाहल्ली ने कहा कि वह शिकायत वापस लेंगे, क्योंकि वह जद (एस) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी द्वारा लगाए गए पांच करोड़ रुपये के सौदे के आरोपों से दुखी हैं। बहरहाल कार्यकर्ता के वकील ने कहा कि कुछ तकनीकी समस्याएं हैं, जिस कारण यह निर्णय किया गया।

इस बीच, रमेश जारकिहोली के भाई बालचंद्र जारकिहोली ने आरोप लगाया कि राज्य में बड़ा षड्यंत्र हुआ, जिसमें चार टीम जारकिहोली को ‘बदनाम’ करने और पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा को निशाना बनाने में लगी हुई है।

मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनके भाई और एक महिला के कथित वीडियो से ‘‘छेड़छाड़’’ की गई है।

कार्यकर्ता ने जारकिहोली पर आरोप लगाया था कि उन्होंने महिला को कर्नाटक विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में नौकरी देने के बहाने उसका यौन उत्पीड़न किया।

संवाददाताओं से बात करते हुए कल्लाहल्ली ने कहा, ‘‘कुमारस्वामी के आरोपों से मैं काफी व्यथित हूं कि मैंने पांच करोड़ रुपये का सौदा किया। इसलिए मैंने शिकायत वापस लेने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो